✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विपरीत हालातों से लड़ते हुए प्रीति पढ़ाई करना चाहती है ,जानिए उपयुक्त ने क्या दिया भरोसा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:42:34 AM

धनबाद(DHANBAD): वह आगे पढ़ाई करना चाहती है.  कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन करवाना चाहती है.  उसके पिता की हाल ही में मौत हो गई है.  मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है. घर की आर्थिक स्थिति भी खराब है. वह अपने 18 वर्षीय भाई के साथ रह रही है और आगे की पढ़ाई करना चाहती है. धनसार की प्रीति कुमारी ने मंगलवार को उपायुक्त से आग्रह किया कि उसकी हालत को देखते हुए उसे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बलियापुर में नामांकित कराया जाये. उपायुक्त ने भी इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को नामांकन कराने का निर्देश दिया.  साथ ही  प्रीति कुमारी को आश्वस्त किया कि आगे की शिक्षा के लिए उसका नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जरूर होगा. आज उपायुक्त जनता दरबार में शिकायते सुन रहे थे.  

झरिया से आयी पूजा कुमारी ने अपनी छोटी बहन शालू कुमारी के कैंसर के इलाज के लिए  मदद को लेकर उपायुक्त को एक आवेदन दिया.  

बहन कैंसर बीमारी से ग्रसित है ,मदद चाहिए हुजूर 
 
आवेदन के माध्यम से बताया कि  उसकी  बहन कैंसर बीमारी से ग्रसित है.  जिसका इलाज रांची के कैंसर अस्पताल में चल रहा है.  वहां के डॉक्टरों ने उसे टाटा स्मारक हॉस्पिटल में सर्जरी करने के लिए रेफर किया है.  जिसकी सर्जरी में तकरीबन ढाई लाख का खर्च बताया गया है.  उसके  पिता सब्जी विक्रेता है और आर्थिक रुप से कमजोर है.  उन्होंने उपायुक्त से मदद की गुहार लगाई, उपायुक्त ने सिविल सर्जन से बात कर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए. बिराजपुर पंचायत से आई 70 वर्षीय अमिया देवी ने विधवा सम्मान पेंशन चालू करवाने के संबंध में उपायुक्त को एक आवेदन सौपा.   बताया कि  विधवा सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन की स्वीकृति दिनांक 4 जून 2016 को हुआ था.  परंतु आज तक पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया.  उपायुक्त ने इस मामले को गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए जांच कर निष्पादन के निर्देश दिए.  

ज़िले के कई इलाकों से पहुंचे थे लोग 

जनता दरबार में भूली डी ब्लॉक से आए बिरेंद्र कुमार ने भूमि सीमांकन कार्य में भ्रष्टाचारी के संबंध में उपायुक्त को एक आवेदन सौंपा, उपायुक्त ने इस मामले को धनबाद अंचलाधिकारी को हस्तांतरित कर जांच कर कार्रवाई करने को निर्देशित किया. इसके अलावे उपायुक्त संदीप सिंह जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित समस्याओं से अवगत हुए.  उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.  जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadDCjantadarbarmadadbharosa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.