✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक! अश्लील बातें कर छात्राओं को बैड टच करता था टीचर, फिर देखिए छात्राओं ने कैसे दी सजा, Video Viral

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:17:07 PM

बोकारो (BOKARO):  बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के द्वारा गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है. जहां शिक्षक के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करने के साथ-साथ, छात्राओं को बैड टच भी किया जाता था. जब इस मामले की जानकारी छात्राओं ने अपने अपने अभिभावकों को दी, तो आक्रोशित होकर अभिभावक, ग्रामीणों को साथ लेकर विद्यालय पहुंच गए. और आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे. हंगामा बढ़ता देख आरोपी शिक्षक अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे. फिर छात्राओं ने भी गुस्से में आकर आरोपी शिक्षक पर चप्पल जड़ दिया.

क्या है मामला-

गोमिया प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाटांड़ में कार्यरत शिक्षक कुंजलाल राम पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों  ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त शिक्षक के द्वारा उनके बच्चियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था. बच्चियों से उनकी मां का मोबाइल नंबर भी मांगा जाता था. इतना ही नहीं, उक्त शिक्षक के द्वारा बच्चियों के साथ बैड टच भी किया जाता था. ऐसे में उक्त शिक्षक को विद्यालय से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए. ये कहते हुए अभिभावक, आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए विद्यालय में हंगामा करने लगे. मामला बढ़ता देख आरोपी शिक्षक कुंजलाल राम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से माफी मांगते हुए, दुबारा ऐसी गलती न करने की बात कहने लगे. फिर ऐसा देख छात्राओं ने भी गुस्से में आकर शिक्षक पर चप्पल जड़ दिया. अंत मे अभिभावकों ने ग्रामीणों की सहमति पर आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करने की मांग करने के लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका को आवेदन दिया है.

बोकारो से संजय कुमार की रिपोर्ट

Tags:Jharkhand newsBokaro newsTeacher used to touch girlछात्राओं को बैड टच करता था शिक्षकगुरु-शिष्या का रिश्ता शर्मसारTeacher Using obscene language with female students

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.