रांची(RANCHI): राजधानी रांची से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र में अपनी ही बहन की बेटी को मौसी से पैसे के लालच में बेच दिया. लेकिन गनीमत रही की लड़कों के चंगुल से बच कर बच्ची किसी तरह थाना पहुंच गई. जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. साथ ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले बच्ची के लापता होने की सूचना थाना को दी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी. लेकिन अब पूरे मामले का खुलासा हुआ है.मामले में एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है.
मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र के नायक टोली का है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी ही मौसी, जिसे वह बड़ी मम्मी कहती है, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बच्ची के अनुसार उसकी मौसी ने उसे कई लड़कों के पास बेच दिया था. किसी तरह मौका पाकर नाबालिग वहां से भाग निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई.
बच्ची की इस सनसनीखेज कहानी के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी और पूरे इलाके में हंगामा खड़ा हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को जब बच्ची के गायब होने की बात कही गई तो सदर थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और लोगो को अपने स्तर से की बच्चों को खोजने की बात कही जिसे लेकर लोगो का गुस्सा भी पुलिस के प्रति नजर आया उनका कहना था कि सदर थाने की पुलिस का रवैया ठीक नहीं था.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और नाबालिग के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.