✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानवता शर्मसार ! मूक-बधिर बच्ची के साथ अधेड़ ने किया बलात्कार, पढ़िए पूरी खबर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:00:11 PM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-एकबार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. एक मूक-बधिर बच्ची, जो न बोल सकती है और न ही सुन सकती है. उसके साथ एक 35 साल के शख्स ने बलात्कार किया. उसके आबरू नोचने में थोड़ी भी शर्म महसूस नहीं की. वह दरिंदा एक आठ साल की बच्ची की जिस्म को नोचने में तनकी भी अफसोस नही किया . हालांकि, इस जानवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मूक-बधिर के साथ दुष्कर्म

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का ये मामला झारखंड के पलामू जिले नावा बाजार थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि बलात्कार का आरोपी कंचन कुमार शादीशुदा और एक दस साल के बेटे का बाप भी है. वह पंडवा क्षेत्र का रहने वाला है. एक जिम्मेदार नागरिक होने के बावजूद भी उसने इस तरह की गंदी हरकत करने की हिमाकत की. आसपास के लोग जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तब आस-पास के लोग पहुंचे और कंचन को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. आठ साल की नाबालिग बच्ची को गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

सुनसान इलाके में किया बलात्कार

बताया जा रहा है कि शाम के वक्त बच्ची अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित सदाबाह नदी की ओर गई थी.  इसी दौरान पंडवा मोड़ का रहने वाला कंचन वहां पहुंचा.  सुनसान इलाके को देखते हुए, वह बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़ित नाबालिग की दादी ने बताया कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो घर वाले चिंतित हो उठे औऱ उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े. इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति बच्ची को नदी के सुनसान इलाके में ले गया है. लोगों के बताए अनुसार परिवार के लोग जगह पर पहुंचे तो बच्ची रो रही थी. आवाज सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

Tags:Shame on humanity!man raped a deaf-mute girlpalamu minor raperapeminor rapedelhi minor rapeminor girl rapeminor girl rapedrape with a minor girlminor girlminorminor rape in delhiminor gils rapedchild rapepalamu crime newsnava bajar thana palamu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.