✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर शहर में तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, सुबह 4 बजे से पंपों पर लगी कतार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 11:42:49 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में पेट्रोल-डीजल लेने को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन भी लोग परेशान दिखे. पेट्रोल पंपों पर भोर 4 बजे से ही लोगों की कतार लग गई. शुक्रवार को भी शहर के कई पेट्रोल पंप बंद रहे. इसके बाद भी ईंधन के इंतजार में लोग बंद पंप के सामने खड़े दिखे. खुले पंपों के बाहर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं. पिछले तीन दिनों से शहर के पेट्रोल पंपों पर लगातार भीड़ उमड़ रही है. पहले ईंधन लेने के लिए पंपों में मारपीट जैसी घटनाएं भी होने लगी है. वहीं, पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सुरक्षा मांगा है. शहर के 36 पेट्रोल पंपों में अधिकतर पंप बंद पड़े है. इधर, शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद भी लोगों की भीड़ पंप पर रही. शहर में अब पेट्रोल की कीमत ₹100.76 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.68 प्रति लीटर हो गई है. इससे पहले सही में पेपेट्रोल ₹97.80 और डीजल ₹92.55 प्रति लीटर बिक रहा था. 

अपील के बाद भी पंपों में उमड़ रही भीड़
जिले के डीसी राजीव रंजन और पेट्रोल पंप एसोसिएशन की अपील के बावजूद लोग पूरी तरह जागरूक नहीं हुए. जिला प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों के बाहर माइकिंग कराकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई. माइकिंग के माध्यम से बताया गया कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है तथा शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है. जिला प्रशासन ने कहा है कि नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई हो रही है. सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध है. इसी को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने पेट्रोल और डीजल आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की थी. बैठक में कंपनियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की बाधा नहीं है. प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें. पैनिक बाइंग के कारण अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है. अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों से बचें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

तीन दिनों से मची है अफरा तफरी
कोल्हान क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं. चाइबासा और सरायकेला में भी हालात कुछ ऐसे ही देखे जा रहे हैं. बुधवार से अचानक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी, जो अबतक अब तक जारी है. इसके कारण कई पंपों पर व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया. अचानक बढ़े दबाव के कारण कुछ पेट्रोल पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. पेट्रोल पंप एसोसिएशन का कहना है कि ईंधन की कमी नहीं है, लेकिन एक साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के पहुंचने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPetrolDiselPetrol cricesViral newsBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.