✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

GARHWA: शादी का झांसा देकर आर्केस्ट्रा की नर्तकी के साथ यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:50:20 AM

गढ़वा (GARHWA): गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा में नृत्य करने वाली एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर आर्केस्ट्रा के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चंदन विश्वकर्मा को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों रंका थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं.

पैसा का लालच देकर आर्केस्ट्रा में कराया था शामिल

नाबालिग पीड़िता ने बताया कि आरोपी चंदन विश्वकर्मा ने पैसा का लालच देकर उसे आर्केस्ट्रा में शामिल कराया था. जिसके बाद चंदन विश्वकर्मा भी आर्केस्ट्रा में तबला वादक है. दोनों मेदिनीनगर एक किराए के कमरे में रहते थे. इस दौरान चंदन ने उसे शादी का झासा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया करता था. जब बाद में नाबालिग ने चंदन पर शादी का दबाव बनाया तो चंदन ने शादी ने इनकार कर दिया. बाद में नाबालिग को पता चला कि चंदन पहले से ही शादी शुदा है. इसके बाद नाबालिग ने इसकी जनकारी अपने परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन  उसे लेकर थाना पहुंचे और पोक्सो एक्ट के तहत थाना में मामला दर्ज कराया. वहीं पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल नायक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhandbreaking newsjharkhand latest newstop newsgarhwa newsgarhwa breaking newsgarhwa trending newslatest newsSexual exploitation of orchestra dancergarhwa police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.