✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज आंधी-बारिश में शहर में कई पेड़ गिरे, साकची में बाइक सवार घायल

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 11:33:17 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. इसी दौरान साकची बसंत टॉकीज मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा हो गया. तेज हवा के कारण सड़क किनारे लगा एक विशाल पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया. युवक बाइक से गोलमुरी की ओर जा रहा था. जैसे ही वह बसंत टॉकीज के पास पहुंचा, अचानक भारी पेड़ उसके ऊपर गिर गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पेड़ की टहनियों के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घायल युवक सरायकेला जिले का रहने वाला है. वह निजी काम से जमशेदपुर आया था और वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. पेड़ गिरने से घायल युवक की बाइक के साथ ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक हवलदार की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के कारण साकची-गोलमुरी मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. बाद में प्रशासन और नगर निकाय की टीम ने पेड़ हटाने का काम शुरू किया. पेड़ हटाने के बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ.

कंपनी गेट के पास भी गिरा पेड़
वहीं, आंधी के दौरान साकची स्थित टाटा कंपनी के 2 नंबर गेट के पास भी एक विशालकाय पेड़ गिर गया. बीच सड़क पर पेड़ गिरने के आवागमन बाधित हो गया. कई लोग जाम में फंस गए. बाद में पेड़ को हटाया गया. जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ. जानकारी हो कि शाम में तेज हवा के साथ शहर में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. बारिश ने गर्मी से राहत तो दी लेकिन जन जीवन प्रभावित कर दिया.

19.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड
शुक्रवार के शाम शहर में 19.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी शहर समेत पूरे कोल्हान में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी को ही लगातार हो रही बारिश के कारण शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था.

Tags:JamshedpurJamshedpur weatherNews JamshedpurKolhan newsheavy stormheavy storm in JamshedpurJharkhand newsViral newsBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.