✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के मधुबन में चन्द्रप्रभा मंदिर के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे राज्यपाल समेत कई अधिकारी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:46:29 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): सूबे के राज्यपाल सी. पी कृष्णन शुक्रवार को गिरिडीह के सम्मेदशिखर मधुबन पहुंचेगें. जैन समाज के सर्वोच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन में राज्यपाल सी. पी कृष्णन का यह पहला कार्यक्रम है. वैसे राज्यपाल के गुरुवार की शाम ही गिरिडीह पहुंचने की उम्मीद है. तो रात्रि विश्राम राज्यपाल का सर्किट हाउस में होना है. जबकि दुसरे दिन शुक्रवार की सुबह वो मधुबन के तमिलनाड्डु भवन स्थित चन्द्रप्रभा मंदिर का लोकार्पण समेत कई धार्मिक आयोजन में शामिल होगें.

सुरक्षा को लेकर किए जा रहे खास इंतजाम

कर्नाटक से होने के कारण माना जा रहा है कि तमिलनाड्डु भवन में जैन समाज के चन्द्रप्रभा मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन में वो हिस्सा लेने आ रहे है. इस दौरान मंदिर परिसर के सभागार में लघु कल्याणक महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है. तो मंदिर के गुंबद में ध्वजारोहण करने के साथ मंदिर में हवन भी किया जाएगा. लिहाजा, शुक्रवार को होने वाले इन भव्य आयोजनों की तैयारी भी जोर-शोर से चल रहा है. सम्मेद शिखर मधुबन में राज्यपाल के वेलकम कटआउट लगाएं जा रहे है. तो पूरे मधुबन की सफाई व्यवस्था भी तेजी से चल रही है. राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए खुद डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु के साथ डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मु और एसडीपीओ मनोज कुमार समेत पीरटांड और मधुबन थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ व राजू मुंडा सक्रिय है. जबकि सुरक्षा को लेकर खास निगरानी रखा जा रहा है.

राज्यपाल समेत कई अधिकारी होंगे शामिल

वैसे इस तमिलनाड्डु जैन समाज के एक दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर तमिलनाड्डु जैन भवन के महामंत्री पंडित जयमाल जैन शास्त्री समेत भवन कमेटी के जीवेन्द्र दासन, अजीत प्रसन्न जैन समेत कई सदस्य तैयारियों में जुटे हुए है. महामंत्री जयमाल जैन शास्त्री के अनुसार राज्यपाल के साथ झारखंड के एडीजी कंडास्वामी, परिवहन सचिव, झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कार्तिकन और कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी और संयुक्त सचिव अरिहंतगिरी समेत कई अधिकारी भी शामिल होगें. वहीं यह भव्य धार्मिक आयोजन मधुबन जैन समाज के 108 आचार्य संभव सागर जी महाराज और साध्वी माता आचार्य सूरनमति और कर्नाटक के जैन मुनि स्वस्ति चारुजी के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:Several officials includingthe governor will participatein the religious ritualsof the Chandraprabha templein Giridih's Madhuban

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.