धनबाद(DHANBAD)| मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की कार्यकारिणी की दूसरी बैठक गुरुवार को धनबाद क्लब में हुई. कार्यकारिणी के 55 सदस्य बैठक में उपस्थित रहे. . ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया. कोषाध्यक्ष बिनोद पसारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की. विभिन्न उपसमितियों के संयोजक ने अपनी -अपनी समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किये. . रिसोर्ट निर्माण कार्य मे गति लाने के लिए संयोजक बिनोद तुलस्यान ने रिसोर्ट के नक़्शे को सभी के समक्ष रखकर चर्चा की, जिसपर सभी ने सहमति प्रदान की. उन्होंने बताया कि अब नक्सा जमाडा में जमा होगा एवं उम्मीद है कि दिपावली तक जमाडा की कार्यवाही पूरी हो जाने पर गोपाल स्टमी तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
26 सितंबर को अग्रसेन जयन्ती मनेगी
संयोजक संजय ने बताया कि 26 सितंबर को अग्रसेन जयन्ती का वृहद कार्यक्रम राज आंगन परिसर में दिन के ढाई बजे से प्रारंभ होगा ,जिसमे मुख्य रुप से वरूण पूजा, अग्रसेन महाराज की पू जा, पुस्तक विमोचन, वेबसाइट विमोचन के अलावा समाज के 75 प्लस आयु के पचहत्तर वरिष्ठ महिलाओं एवं पुरषों को सम्मानित कर उनसे रिसोर्ट निर्माण के लिए आशीर्वाद स्वरुप एक ईट लेने की योजना है. संयोजक वेद प्रकाश ने बताया कि 16 अक्टूबर को समाज के लिए दीपावली मिलन समारोह "पधारो आपनो वृन्दावन धाम " की तर्ज पर आयोजित होगा. जिसमे विश्व विख्यात रॉक बैंड माधवास, वृन्दावन को आमंत्रित किया गया है. संयोजक श्रीकान्त ने बताया कि समाज हित मे एक मोबाइल मेडिकल वैन पर भी विस्तार से चर्चा की गई. .समाज के सभी लोगों तक शिक्षा कैसे पहुंचे
,इसपर भी चर्चा की गई.
दस उपसमितियां की गई है गठित
बैठक का संचालन सचिव अनिल मुकीम ने किया, सचिव अनिल मुकीम ने बताया समाज के सभी वर्गों के लोगो को समानता के भाव से जीवन के सभी अध्याय की पूर्ति के लिए मारवाडी विकास ट्रस्ट संकल्पित है. एमवीटी रिसोर्ट के साथ - साथ चतुर्मुखी विकास के लिए दस उपसमिति की टीम गठित की गयी है, जिन मे प्रमुख रूप से रिसोर्ट निर्माण, साहित्यिक विकास, मोबाइल मेडिकल व्यवस्था ,इंफ्रास्ट्रक्चर विकास इत्यादि शामिल है. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका ने किया. बैठक में अनिल गुप्ता, वेद केजरीवाल, मनीष अग्रवाल, योगेन्द्र तुलस्यान, निर्मला तुलस्यान, ललित सांवरिया, राजेन्द्र प्रसाद सरिया,प्रीयम गोयंका, संजय सरावगी, शशिकांत अग्रवात्र, अमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, डी एन चौधरी, श्याम पसारी एवम अन्य सभी कार्यकारिणी ट्रस्टी उपस्थित थे.
