✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : लाखों के गांजा के साथ सात गिरफ्तार, आंध्रप्रदेश से लाकर शहर में करते थे तस्करी 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:02:46 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर पुलिस ने जिले के रास्ते बिहार तक हो रही गांजा की तस्करी का खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 78 किलो गांजा के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए सभी बहरागोड़ा और आस पास के रहने वाले है. ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत ने रविवार को प्रेस वर्ता कर मामले की जानकारी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजू दास, सचिदानंद बेरा, स्वपन कुमार गोराई, अभिषेक गिरी, राजदीप सिंह, मनसा रामदास और राजदीप सिंह शामिल है.

आंध्रप्रदेश के खरीदा गया था गांजा 

जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एनएच 33 होते हुए शहर में गांजा की तस्करी हो रही है. शनिवार को भी दो कार से गांजा की तस्करी होने वाली है. सूचना पर एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर नाकेबंदी की गई. इस दौरान कालिया डांगा के पास दो कार पुलिस को देखते हुए भागने का प्रयास करने लगी. पुलिस ने दोनों कार का पीछा करते हुए धर दबोचा. कार की तलाशी लेने पर दोनों कार की डिक्की से कुल 78 किलो गांजा बरामद किया गया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि सभी गांजा को आंध्रप्रदेश के विजयनगर से खरीदकर जमशेदपुर ला रहे थे. जहां उन्हें किसी और के हाथों गांजा सौंपना था. यह गांजा शहर और आस पास के इलाकों में बेचना था. पुलिस को अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा 25 हजार रूपए किलो के हिसाब से गांजा को खरीदकर लाया जा रहा था. पूरे गांजा की बाजार की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Seven arrested with Ganja worth 30 lakhs in Bahragodajamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.