✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : गाड़ी के डैशबोर्ड के नीचे छुपाकर की जा रही थी शराब की तस्करी, सात गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:04:16 AM

गिरिडीह (GIRIRDIH) : गिरिडीह में शराब तस्करों का अलग-अलग सिंडिकेंट रह-रह कर बिहार के धंधेबाजों के साथ नकली शराब की आपूर्ति जारी रखे हुए है. इसका खुलासा शनिवार को हुआ. जब सदर एसडीपीओ अनिल सिंह के साथ बेंगाबाद सर्किल इंस्पेक्टर कमलेश पासवान और प्रदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर एक नए सिडिकेंट का खुलासा किया. एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बेंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर इसी थाना क्षेत्र के घुठिया गांव स्थित युनूस अंसारी के गैराज के समीप छापेमारी की. और बेंगाबाद के विशनपुर की और से आ रहे एक चार पहिया वाहन को रोका. हैरानी की बात रही कि पुलिस ने जब गाड़ी के एक-एक कोने का जांच की. तो पहली बार जांच में कुछ नहीं मिला, लेकिन संदेह होने पर दुबारा जांच की गई. तो इसी चार पहिया वाहन के बैकलाइट के भीतर डैश बोर्ड को तोड़कर शराब तस्करों ने एक बड़ा बक्सानुमा स्पेस तैयार किया गया था. जिसमें पार्टी स्पेशल ब्रांडेड कंपनी का अलग-अलग साइज की बोतल से भरे सात पेटी शराब मिली.

पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिस ने गाड़ी से सात शराब तस्करों को दबोचा. जिसमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मेहाबांक गांव निवासी उमेश हाजरा, सीताराम साह, उमेश साह, सुरेश साव, फाल्गुनी हाजरा शामिल है. जबकि इसी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव निवासी मनोज साह और शहर के धरियाडीह मुहल्ला निवासी मो. शोएब राईन शामिल है. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि सातों तस्कर नकली शराब के कारोबार में शामिल हैं. और शराब के जो स्टॉक जब्त किए गए है, वो भी पूरी तरह से नकली है.

शराब की नकली स्पलाई करने वाले सप्लॉयर की तलाश

फिलहाल इन तस्करों को नकली शराब की आपूर्ति करने वाला सप्लॉयर धनबाद का है. जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है. लेकिन धनबाद के सप्लॉयर से इन तस्करों को यह स्टॉक मिलने के बाद इस स्टॉक को बिहार के जमुई जिले के रास्ते बिहार के दुसरे जिले में पहुंचाया जा रहा था. एसडीपीओ के अनुसार गिरफ्तार तस्करों का सिंडिकेट धनबाद के साथ गिरिडीह के एक और बड़े सिडिकेंट से ताल्लुक रखता है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.