✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : रिश्वत लेते पकड़ी गई पंचायत सचिव को कोर्ट से झटका! जमानत याचिका खारिज

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 12:22:42 PM

रांची (RANCHI): रांची में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई पंचायत सचिव को अदालत से राहत नहीं मिली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत ने आरोपी महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा है.

पूरा मामला गुमला जिले का है, जहां एसीबी की टीम ने 12 मार्च को कार्रवाई करते हुए किरण कुसुम खलखो को गिरफ्तार किया था. उस समय वह बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत में पदस्थापित थीं. आरोप है कि उन्होंने बकाया भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और उन्हें घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन रांची सिविल कोर्ट स्थित एसीबी की विशेष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया. इस फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और रिश्वतखोरी पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Tags:Ranchi corruption casePanchayat secretary bribery arrestACB Jharkhand caseKiran Kusum Khalkho bail rejectedGumla bribery case newsAnti Corruption Bureau RanchJharkhand corruption newsgovernment officer briberyJharkhandRanchiACB

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.