✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:हत्या की योजना बनाते दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार, रवि शर्मा हत्याकांड मामले में आरोपी है मुरारी सिंह, पढ़ें पूरा मामला    

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:38:21 AM

सरायकेला(SARAIKLEA):सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने रवि शर्मा हत्याकांड मामले के आरोपी रहे मुरारी सिंह की हत्या की योजना बनाते दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम राजा सिंह उर्फ राजू पगला और प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप बताया जाता है. पुलिस ने दोनों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है.  

रिम्स में इलाजरत अपराधकर्मी राजा सिंह बीते 24 मार्च को फरार हो गया है

  इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रिम्स में इलाजरत अपराधकर्मी राजा सिंह बीते 24 मार्च को फरार हो गया है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आरआईटी थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है. सूचना मिलते ही एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया. एसआईटी ने आरआईटी थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया. इसके लिए कुछ गुप्तचर भी लगाए गए. गुप्तचरो ने सूचना दिया कि उपरोक्त अपराधी अपने एक अन्य साथी के साथ कुलुपटंगा स्थित मुन्ना शर्मा के ईंट भट्ठा खरकाई नदी के किनारे बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.   

राजा सिंह और प्रकाश गोप को अवैध लोडेड देशी कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया

  सूचना के आलोक में एसआईटी टीम द्वारा छापेमारी कर राजा सिंह और प्रकाश गोप को अवैध लोडेड देशी कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर दोनों ने बताया की आरआईटी ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के रहने वाले मुरारी सिंह की हत्या करने की योजना बना रहे थे. बता दे कि आदित्यपुर के चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड में मुरारी सिंह अभियुक्त रहा है. मामले में फिलहाल वह जमानत पर है. दोनों अपराधी पूर्व में मुरारी के साथ ही रहते थे, यदि अब दोनों के रास्ते अलग- अलग है. एसपी ने बताया कि अपराधी राजा सिंह उर्फ राजू पगला के खिलाफ जमशेदपुर, सरायकेला और रांची के बरियातू सहित अन्य स्थानों में कई मामले दर्ज हैं, जबकि प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप के खिलाफ आरआईटी में आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज है.  

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल  

Tags:Two history-sheeter criminals arrestedTwo history-sheeter criminals arrested in jharkhandTwo history-sheeter criminals arrested in saraikleacriminals arrested for planning murdeMurari Singh is accused in Ravi Sharma murder caseRavi Sharma murder caseRavi Sharma murder case saraikelaread the entire casehistory-sheeter criminals arrestedsaraikelasaraikela newssaraikela news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.