✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:ब्राउन शुगर के खिलाफ एक्शन में एसडीपीओ! धंधेबाजों पर नकेल कसने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती पहुंचे दिलीप खलखो, पढ़ें क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:16:29 AM

सरायकेला(SARIKELA):सरायकेला अनुमंडल के एसडीपीओ दिलीप खलखो ने शनिवार को आदित्यपुर और आरआईटी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला. आदित्यपुर थाना से मुस्लिम बस्ती तक फ्लैग मार्च में एसडीपीओ दिलीप खलखो के साथ कई पुलिस के जवान शामिल रहे.वहीं  आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती पहुंचकर एसडीपीओ ने संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और गतिविधि की भी जानकारी प्राप्त की.

मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर का बना हब 

 इस मौके पर एसडीपीओ दिलीप खालखो ने बताया कि लंबे समय से आदित्यपुर थाना क्षेत्र का मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर का हब बना हुआ है ,इसे ध्वस्त करने को लेकर विशेष एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है, इन्होंने बताया कि आज बस्ती में छापामारी भी की गई है, इन्होंने बताया कि वैसे अपराधी जो ब्राउन शुगर के गोरखधंधे में संलिप्त हैं अब उनकी गिरफ्तारी के साथ सीसीए लगाकर जिलाबदर किए जाने की पहल की जाएगी.

धंधेबाजों की गिरफ्तारी के साथ चल -अचल संपत्ति को ज़ब्त करेगी पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि ब्राउन शुगर के विरुद्ध मुहिम चलाए जा रहा है, वैसे लोग जो इस धंधे में शामिल हैं ,उनकी गिरफ्तारी करने के साथ उनके चल -अचल संपत्ति को ज़ब्त किया जाएगा, जरूरत पड़ने पर उनके घरों को भी ध्वस्त करने से पुलिस पीछे नहीं हटेगी, इस मौके पर एसडीपीओ के साथ आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा भी शामिल थे.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Seraikela SDPOdilip khalko in actionaction against brown sugaradityapur muslim bastihub of briwn sugaradityapur policeadityapur thanasdpo sarikelasarikela newssarikela sdpo newsflag march in adityapuradiyapur newsadityapur news todaydilip khalkosariklea news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.