✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला पुलिस की बड़ी कामयाबी: विजय तिर्की हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 13, 2026, 7:04:44 PM

सरायकेला : जिले मे 24 दिसंबर 2025 को चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में विजय तिर्की की गोली मारकर कर गई हत्या के मामले में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज कांड संख्या 199/25 के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया था. पूरे अभियान का नेतृत्व चांडिल थाना प्रभारी पु.अ.नि. डील्सन बिरुवा ने किया जबकि कपाली ओपी प्रभारी पु.अ.नि. धीरंजन कुमार ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने और छापामारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मानवीय सूचना और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों में शाहिद खान उर्फ शहजादा (27), विवेक कुमार मन्ना उर्फ विक्की (24) और राहुल राव (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पूर्व मामले में मनीष कुमार ठाकुर उर्फ लिगर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि एक अन्य आरोपी बंटी सरदार पूर्व के एक मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है.

छापामारी दल में चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, निमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी, कपाली ओपी के रंजीत कुमार सिंह सहित चांडिल थाना के अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे. थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने बताया कि कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है तथा अपराधियों में स्पष्ट संदेश गया है कि किसी भी गंभीर अपराध पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.

रिपोर्ट – विरेन्द्र मंडल

Tags:Saraikela Police Big SuccessVijay Tirkey Murder Case SolvedSaraikela Murder Case UpdateJharkhand Crime NewsAccused Arrested in Vijay Tirkey CaseSaraikela Police InvestigationMurder Case Revealed in SaraikelaJharkhand Police ActionVijay Tirkey HatyakandCrime News JharkhandPolice Arrest in Murder CaseSaraikela Latest Crime NewsBreaking News JharkhandJharkhand Law and Order

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.