✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:फूड डिलीवरी बॉय और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट, चार लोग घायल, पढ़ें विवाद की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:15:35 AM

सरायकेला(SERAIKELA):सरायकेला में ऑनलाइन फूड ऑर्डर को लेकर स्विगी के डिलीवरी बॉय और ऑर्डर करनेवाले ग्राहक के बीच विवाद हो गया.जहां आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिंदली बस्ती में बुधवार की रात डिलीवरी बॉय और ग्राहक के बीच जबरदस्त मारपीट हुई.जिसमे 4 लोग घायल हो गए है.जिसके बाद खूब हंगामा हुआ

फूड डिलीवरी बॉय और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिंदली बस्ती का रहनेवाला सुकांत मंडल बीती रात फूड डिलिवरी कंपनी स्वीगी से खाना ऑर्डर किया था,लेकिन स्वीगी डिलिवरी बॉय के आने के पहले उसी पता पर जोमेटो का ऑर्डर लेकर एक युवक पहले पहुंच गया.डिलिवरी देख सुशांत मंडल ने जोमेटो का ऑर्डर रिसीव कर लिया, इसके बाद जोमेटो का ऑर्डर करनेवाले कदमा शास्त्रीनगर निवासी विजय बहादुर को मूल ऑर्डरकर्ता ने फोन किया कि ऑर्डर नहीं मिला. इसके बाद डिलिवरी बॉय विजय बहादुर ने सुशांत से अपना ऑर्डर वापस मांगा. ऑर्डर वापस लेने के बाद ग्राहक और डिलिवरी बॉय के कहा सुनी शुरू हो गयी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं इसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया. मारपीट में डिलिवरी बॉय विजय बहादुर और उसका बेटा राज और ग्राहक सुशांत मंडल और उसका भाई सुकांत मंडल घायल हो गया है. दोनो तरफ से हुई मारपीट में डिलिवरी बॉय का दो फोन टूट गया. वहीं ग्राहक का भी फोन टूट गया. दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने, गाली गलौज और मोबाइल तोड़ देने का आरोप लगाया है.पुलिस दोनो पक्षों से लिखित शिकायत लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दिया है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:swiggyzometoonline food deliveryfood delivery boydelivery boyfight between delivery boy and custmber4 people injuredsaraikelasaraikela newssaraikela news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.