✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:दो दिन बाद भी स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस को नहीं मिला सुराग, एसपी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:03:02 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला एसपी की कमान संभालने के महज कुछ महीनों के भीतर दो- दो स्वर्ण व्यवसायियों से लूट की घटना के बाद सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है. आपको बताये कि एसपी का कार्यभार संभालते ही बीते 6 अगस्त को आदित्यपुर के गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वरलाल ज्वेलरी में दिनदहाड़े हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर नगदी और जेवरात की लूट की थी. जिसका खुलासा 21 अगस्त को पुलिस ने किया था. इसमें बिहार के अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी, हालांकि जेवरात की बरामदगी नहीं हुई थी.

मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से की थी लूट

एसपी ने दावा किया था कि अपराधियों को रिमांड पर लेकर जेवरात के संबंध में पूछताछ की जाएगी. करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अबतक पुलिस लूटे गए गहनों का पता लगाने में नाकामयाब रही है. इस बीच मंगलवार की रात करीब 8 बजे बेखौफ अपराधियों ने सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला मुख्य बाजार से दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी अरुण कुमार राणा से गहनों से भरा बैग लूटकर चलते बने. बैग में करीब 7 से 8 लाख के सोने- चांदी के आभूषण थे.

पुलिस पूरी रात अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी रही

स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि हर दिन वे दुकान बंद कर गहने अपने साथ लेकर घर चले आते थे. उनकी दुकान से घर की दूरी महज सौ- दो सौ मीटर की दूरी पर है. घटना के वक्त दो बाईक पर सवार चार अपराधी मौके पर मौजूद थे. जैसे ही घर के पास पहुंचे दो अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया, और गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकले. जबतक शोर मचाया अपराधी भाग चुके थे. पुलिस पूरी रात अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी रही. लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. 

Tags:loot from gold traderssaraikela loot from gold tradersloot from gold traders newsjharkhnad loot from gold traderssariekela news todayjharkhand news todaysaraikela newsjharkhand newsSeraikela SP Dr. Vimal KumarSeraikela SP Dr. Vimal Kumar newsSeraikela SP Dr. Vimal Kumar related informationSP Dr. Vimal Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.