✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Crime News : टाटा स्टील प्लांट में पत्थर से कूचकर चालक की हत्या, सुरक्षाकर्मी की गोली से युवक की मौत, प्लांट में मचा हड़कंप

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:37:25 AM

सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के स्लैग डंपिंग यार्ड में मंगलवार को एक खौपनाक घटना घटी जिसमे एक ड्राइवर की निर्शन्स हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार स्क्रैप माफियाओं ने 45 वर्षीय पे लोडर ( Payloader ) चालक अभय सिंह की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी . वही कंपनी के सुरक्षा कर्मियों की जबाबी करवाई में स्क्रैप चोरी कर भाग रहे एक चोर की  गोली लगने से मौत हो गई है.

सुरक्षाकर्मी के करवाई में एक अपराधी ढेर 

एक अपराधी जिसका नाम गोविंद कालिंदी उर्फ गोगो बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची औऱ ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल इस मामले में ना तो प्रबंधन और ना ही पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है.

घटना के मौके पर पहुंची पुलिस 

इस मामले में कंपनी के अधिकारी राजेश राजन ने बताया कि मृत लोडर चालक ठेकाकर्मी है. जबकि दूसरा उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. हालांकि मृत स्क्रैप चोर के साथियों ने बताया कि मृतक शौच के लिए गया था. कंपनी के सिक्यूरिटी गार्ड ने उसपर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हुई है.

स्कैप माफियाओं द्वारा स्क्रैप चोरी का किया जा रहा था प्रयास

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के स्लैग डंपिंग यार्ड में स्क्रैप माफियाओं द्वारा स्क्रैप चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था. जिसे लोडर ऑपरेटर अभय सिंह ने रोकने का प्रयास किया. जिसके बाद माफियाओं ने ऑपरेटर की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हत्या कर भाग रहे स्क्रैप माफियाओं पर गोली चला दी. इसमें एक स्क्रैप चोर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

चाहरदिवारी फांदकर कंपनी परिसर में धड़ल्ले से करते है चोरी

बता दें कि आए दिन स्क्रैप माफिया कंपनी का बाउंड्री वॉल फांदकर कंपनी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और धड़ल्ले से स्क्रैप की चोरी करते हैं. विरोध करने पर मरने- मारने पर उतारू हो जाते हैं. अंदरखाने की माने तो इसके पीछे एक बड़े सफेदपोश नेता का हाथ है. उसी के इशारे पर स्क्रैप माफिया खुलेआम कंपनी से स्क्रैप की चोरी करते हैं. जिसपर हाथ डालने की हिमाकत पुलिस- प्रशासन के आलाधिकारी भी नहीं कर पाते हैं. यही वजह है कि आज यह घटना हुई है. जिसपर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

रिपोर्ट. बीरेंद्र मंडल

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand latest newsjharkhandranchi newstoday jharkhand newsjharkhand today newstop newsbreaking newsnews jharkhandjharkhand breaking newsjharkhand news updatelatest newsSARAIKELA BREAKING NEWSsaraikela latest newstrending newsDriver killed by being crushed by stone in Tata Steel plantyouth killed by security personnel's bulletTata Steel Gamharia Plant Double Murder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.