✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला: कपाली में बढ़ रहा अपराध, अब जला हुआ शव मिलने से सनसनी

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 3:07:48 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को एक जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बाबन बीघा स्थित जंगल में मिले शव की स्थिति इतनी खराब थी कि यह पता नहीं चल सका कि शव पुरुष का है या महिला का. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.  सूचना पर कपाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया. आरोपियों ने पहचान छिपाने और साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से शव को जलाया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य वैज्ञानिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटनास्थल से भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मृतक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर दहशत और चिंता में हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

कपाली में लगातार बढ़ रहा अपराध
कपाली ओपी क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है. लूट, हत्या,  गौ तस्करी और ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री यहां आम हो गई है. कुछ दिनों पहले ही परसुडीह के एक युवक की कपाली ओपी क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी. जबकि एक बैंक कर्मी से पिस्तौल की नोंक पर एक लाख से अधिक रुपए की लूट हुई थी. गौ तस्करी के मामले भी यहां लगातार सामने आते रहे है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की पेट्रोलिंग सही से नहीं हो रही है. इसके कारण रात के अंधेरे में इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लोगों ने पुलिस से पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. 

Tags:SaraikelaSaraikela newsKapali policeburnt bodyJharkhandJharkhand policeSaraikela policeJharkhand newsViral newsBreaking newsJamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.