✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:पेपर लीक मामले पर सीएम ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- झारखंड में यह कोई नई बात नहीं, झारखंड में कई बार हुआ है पेपर लीक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:05:17 AM

सरायकेला(SARAIKLEA):मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार देर शाम सरायकेला पहुंचे, जहां गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झिलिंगगोड़ा गांव अपने आवास में पत्रकारों को संबोधित किया.झारखंड में प्रतियोगीता परीक्षाओं के पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बड़ा बयान दिया है.सीएम ने कहा कि यह मामला कोई नया नहीं है, यह पहले से चलते आ रहा है, साल 2015 में भी तत्कालीन बीजेपी सरकार के रहते भी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र बहुत बार लीक हुए हैं, विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर भले सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सरकार ने एसआईटी गठित किया है.  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होना एक गंभीर मसला है

  आपको बताये कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपने गांव पहुंचे थे, जहां जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया, दिनभर विश्राम के बाद मुख्यमंत्री ने देर शाम पत्रकारों से बातचीत किया. प्रश्न पत्र लीक मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होना एक गंभीर मसला है, सरकार ने इसे लेकर कड़े कानून भी बनाए हैं.मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जांच एजेंसियां बीजेपी की कठपुतली बनी हुई है, बीजेपी नेता पाक साफ है, इसलिए जांच एजेंसी उन पर कार्रवाई नहीं करती है.  जांच एजेंसी कार्रवाई का विरोध नहीं करते लेकिन एजेंसियों को भेदभाव भी नहीं करना चाहिए.  

युवा सोच वाले मुख्यमंत्री को विपक्ष ने साजिश के तहत जेल यात्रा करा दी-सीएम

  वहीं आगे सीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से नए गठबंधन के सरकार को पार्ट 2 कहे जान जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता का जनादेश गठबंधन सरकार पार्ट वन के लिए था, जो अब पार्ट 2 के लिए है, युवा सोच वाले मुख्यमंत्री को विपक्ष ने साजिश के तहत जेल यात्रा करा दी, ऐसे में अब पार्ट 2 सरकार सफलतापूर्वक 4 साल में किए जा रहे सभी कार्यों को आगे बढ़ाएगी. 

 रिपोर्ट-रवींद्र मंडल 

Tags:paper leak issuepaper leak issue jharkhandcm on paper leak issuechampai sorenchampai soren newscm champai sorenchampai soren jharkhandchampai soren in sarikelachampai soren news todayCM breaks silence on paper leak issuecm targeting BJPcm says this is nothing new in Jharkhandjharkhand politiscjharkhand newsjharkhand news todaysarikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.