✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:मुखिया पति और पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की हत्या, घात लगाये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, लोगों में आक्रोश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:51:05 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति और पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनकी हत्या उनके गांव बडडीह में की गई. घटना रात करीब 11 बजे की है.जहां सोनू सरदार गंजिया में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जब वह अपने स्कूल के पास पहुंचे, तब पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

हत्या से लोगों में आक्रोश

 घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है. सोनू सरदार पारा शिक्षकों के बीच एक प्रमुख नेता थे, उनकी हत्या से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

स्थानीय लोग कर रहे है उच्चस्तरीय जांच की मांग

 वहीं स्थानीय लोगों और पारा शिक्षक संघ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और अपराधियों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की है.सोनू सरदार की हत्या ने इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर  नजर रखे हुए है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:crimecrime news saraikelacrime in saraikelamurdermurder in saraikelaDistrict President of Para Teachers Association murderedtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhnad news todaysaraikelasaraikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.