✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे चंपई सोरेन, कहा-समाज में अत्याचार करने वालों को भी रावण की तरह जलाना है

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:00:46 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के कांड्रा एसकेजी मैदान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विजयदशमी के उपलक्ष्य पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रावण दहन करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी नेता चंपाई सोरेन पहुंचे.रावण दहन कार्यक्रम के मौके पर चंपाई सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अत्याचारी रावण को जलाकर असत्य पर सत्य की जीत हुई.

चंपई सोरेन ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है

चंपई सोरेन ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है. प्रतिवर्ष हम रावण को जलाते हैं. ठीक उसी प्रकार समाज में अत्याचार – दुराचार फैलाने वाले लोगों को रावण की तरह जला देना है. चंपाई ने कहा कि अच्छाई का यह प्रतीक हमें संदेश देता है कि समाज में मिलजुल कर रहना है. आपसी भाईचारे को बढ़ाना है.चंपाई ने कहा कि कांड्रा रावण दहन कमेटी अच्छाई के प्रतीक को समाज में फैला रहा है जो काबिले तारीफ है.

रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे

चंपाई सोरेन ने कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वालों को समाज कभी अपना नहीं सकता है.रावण दहन के मौके पर कांड्रा एसकेजी मैदान में भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसे देखने दूर दराज क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. घंटो रावण दहन को देखने मैदान में जमें रहे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:rawan dahanrawan dahan programme in sariakelachampai sorentrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaysaraikelasaraikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.