✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला: दुकानदारों के विरोध के बाद बैकफ़ुट पर आया आदित्यपुर नगर निगम! अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगी रोक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:04:07 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सड़क किनारे दुकान लगानेवाले सैकड़ों दुकानदारों ने आज थाना का घेराव किया, और आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.दरअसल नगर निगम की ओर से पिछले गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे लगनेवाली दर्जनों दुकानों को ध्वस्त किया गया था, वहीं स्थानीय दुकानदार और पार्षद वीरेंद्र गुप्ता के विरोध के बाद अभियान को रोक दिया गया था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर सरायकेला जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की योजना थी, जिसको लोगों ने फेल कर दिया.

आज से फिर शुरु होना था अभियान

आपको बताये कि सरायकेला जिला के आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चार दिन की मोहलत पूरी होने के बाद मंगलवार को अभियान दोबारा शुरू करने की योजना थी, आदित्यपुर थाना रोड के दुकानदारों ने इस अभियान का कड़ा विरोध किया,और दुकानदारों ने नगर निगम के अभियान को तत्काल रोकने की मांग की.जिसके बाद उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने व्यापारियों के विरोध और आपसी बातचीत के बाद अभियान स्थगित कर दिया.

आपसी सहमति से बनी बात

 वहीं नगर निगम ने अभियान के पीछे मुख्य कारण सड़क जाम और अव्यवस्थित यातायात को बताया था. नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से सड़क पर यातायात सुगम होगा.जिसके बाद दुकानदारों ने सड़क किनारे दुकान लगाने की जगह किसी वैकल्पिक स्थान पर दुकान लगाने की बात कही है, जिसके बाद नगर निगम ने इस अभियान को रोक दिया है. वहीं इसके बाद दुकानदारों में खुशी है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Adityapur Municipal CorporationMunicipal Corporationencroachment campaignencroachment campaign in adityapurencroachment in adityapur bazaradityapur bazaradityapur thanaSuburban Commissioner Parul SinghParul Singhtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaysaraikelasaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.