☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला: आदित्यपुर विद्युत विभाग ने बकाये बिल को लेकर नगर निगम, पीएचडी और जियाडा को दिया नोटिस, बिल नहीं भरने पर कटेगी बिजली    

सरायकेला: आदित्यपुर विद्युत विभाग ने बकाये बिल को लेकर नगर निगम, पीएचडी और जियाडा को दिया नोटिस, बिल नहीं भरने पर कटेगी बिजली    

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के आदित्यपुर विद्युत विभाग अक्सर अपने बकायादारों द्वारा बिल जमा नहीं होने पर वसूली के लिए परेशान होता रहा है, लेकिन क्या हो जब करोड़ों का भुगतान बाकी हो और विभाग कड़ाई दिखाकर वसूली भी नहीं कर सके, ऐसा ही कुछ हाल जिले में देखने को मिल रहा है, जिले के सरकारी विभागों व नगर निगम पर करीब 1 करोड़ 10 लाख  रुपए का बिजली बिल बकाया है, बकायादारों की लिस्ट में सबसे ऊपर नगर निगम है.वहीं पीएचडी विभाग 3 करोड़ 20 लाख बकाया है, वहीं जियाडा की बात करें तो 1करोड़ 66 लाख रुपए का बिजली बिल का भुगतान बकाया कर बड़ा झटका दिया है.जिसको देखते हुए आदित्यपुर बिजली विभाग ने इस सभी बकायादारों से मार्च महीने की राजस्व वसूली के लिए सभी को नोटिस भेज दिया है, यदि मार्च के अंतिम समय तक भुगतान नहीं किया गया तो विभाग द्वारा इन सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

नगर निगम ने लंबे अर्सें से बिजली बत्ती और जल प्रदाय का भुगतान नहीं किया है 

 यदि सभी विभागों को मिलाकर 3 करोड़ 77 लाख का बिल पेंडिंग है, एचटी गौरमेंट 4 करोड़ बिल बकाया है,  गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से लंबे अर्सें से बिजली बत्ती और जल प्रदाय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इसके आलावा बड़े बकायेदारो की सूची में राजस्व विभाग के बिल भुगतान नहीं हुआ हैं, लेकिन बिजली विभाग सख्ती बरतने के बजाए केवल नोटिस देकर औपचारिकता पूरी कर रहा है.सरकार के एक दर्जन से ज्यादा ऐसे सरकारी विभाग हैं जिन पर लाखों रुपए का बिजली बिल बकाया है. इस वजह से बिजली बिल का समय से भुगतान नहीं करने से बिजली कंपनियां की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है.  

यदि कोई उपभोक्ता एक साथ बिल नहीं जमा कर सकता है, तो किस्तों में जमा कर सकता है 

  विद्युत विभाग के द्वारा अभियान चलाकर सरकारी विभागों के साथ ही कई महिनों से भुगतान नहीं करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है, जिनके द्वारा जल्दी भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी, यदि वह एक साथ बिल जमा नहीं कर सकते तो किस्तो में भी बिल जमा कर सकते है और 323 वैसे घरेलू उपभोक्ता है जिनका बिल 10 हजार है उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा.  

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल    

Published at:27 Mar 2024 02:22 PM (IST)
Tags:Adityapur Electricity DepartmentAdityapur Electricity Department newsadityapur municipal corportationadityapur phd depratmentjiyadaSeraikela: Adityapur Electricity Department gave notice to Municipal CorporationPHD and JIDA regarding outstanding billselectricity will be cut if the bill is not paidsaraikelasaraikela newssaraikela news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayadityapuradityapur newsaditypaur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.