✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:स्वर्णरेखा नदी के गौरी घाट में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत, शराब के नशे में नहाने गया था युवक  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:54:20 AM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां कपाली ओपी अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के गौरी घाट में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई.मृतक कदमा के भाटिया बस्ती का रहनेवाला था, जिसकी पहचान 26 वर्षीय सुमित दास के रुप में की गई है.वहीं इस सूचना के मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

 शराब के नशे में नहाने गया था युवक 

मिली जानकारी के अनुसार कदमा के दो युवक कपाली गौरी घाट पहुंचे थे. यहां शराब पार्टी करने के बाद नदी में नहाने उतरे. इसी दौरान सुमित दास गहरे पानी में डूब गया. अंधेरा होने की वजह से रविवार को सुमित का शव नहीं निकाला जा सका, लेकिन आज सोमवार को कपाली ओपी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के मदद से सुमित का शव निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

कपाली क्षेत्र में आए दिन नदी में डूबने से मौत के मामले सामने आ रहे हैं 

आपको बता दें कि कपाली क्षेत्र में आए दिन नदी में डूबने से मौत के मामले सामने आ रहे हैं. दो दिन पूर्व भी  सिल्ली में भी डूबने से मानगो ग्रीन वैली के दो छात्रों की मौत हुई थी. इधर गौरी घाट में एक और युवक के डूबने से मौत हो गई है.

 रिपोर्ट-वींरेद्र मंडल    

Tags:Swarnrekha RiverSwarnrekha River jamshedpurSwarnrekha River jharkhandGauri Ghat of Swarnrekha RiverGauri Ghat of Swarnrekha River jharkhandyouth died due to drowningyouth died due to drowning in saraikelajharkhandjharkhand newsjharkhand news todaysaraikelasaraikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.