✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बहू का ससुर पर सनसनीखेज आरोप, अकेला देखकर बाप जैसे आदमी ने किया गंदा काम

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 10, 2026, 3:06:53 PM

पलामू(PALAMU): जिले से रिश्तों को शर्मसार का करने वाली घटना सामने आई है. छत्तरपुर थाना क्षेत्र में एक ससुर पर अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आरोपी ससुर और उसका बेटा हैदराबाद में मजदूरी का काम करते हैं. बताया जा रहा है कि तीन फरवरी को ससुर घर लौटा था. वही 28 फरवरी को घर में परिवार का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था. इसी का फायदा उठाकर ससुर ने अपनी ही बहू को शराब पीने को कहा जब बहू ने मना कर दिया तो दबाव बनाना शुरू कर दिया.

आरोप है कि इसके बाद ससुर ने जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद जब परिवार के सभी सदस्य घर लौटे तो बहू ने पूरी घटना की जानकारी अपनी सास और परिवार के अन्य लोगों को दी. हालांकि पीड़िता का आरोप है कि परिजनों ने मामले को दबाने के लिए उसे चुप रहने की सलाह दी.

कुछ समय बाद पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी. घटना के बारे में सुनते ही उसका पति सोमवार को हैदराबाद से छत्तरपुर पहुंचा. इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर सीधे थाना गया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर छत्तरपुर महिला थाना में आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

 

Tags:daughter-in-lawfather-in-lawfather-likedirty workpalamuirty work after seeing her alonearrestedarrestedfatherinlawpolicearrestedhome'alonehomehusbandwife

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.