✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में सड़क किनारे सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:27:36 PM

सरायकेला(SARAIKELA): जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के कपाली ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा में सड़क के किनारे एक युवक का सिर कटी शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शिवम सिंह के रूप में पहचान हुई है. बताया जा रहा है कि शिवम रात को 9:00 बजे अपने घर से निकला था यह कहकर की वह अपने दोस्तों के पास जा रहा है,लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा. वहीं सुबह शिवम के शव मिलने की खबर से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है.

पढ़ें क्या है पूरा मामला

आपको बताये कि शिवम मैट्रिक का परीक्षा दे रहा था. जिस जगह पर हत्या हुई है वहां पर शराब और सिगरेट का डब्बा बरामद हुआ है. वैसे पुलिस शिवम का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है हालांकि उसके दो दोस्त को पुलिस ने डिटेन किया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक के दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है.पुलिस का मानना है कि बहुत जल्दी इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. वहीं पुलिस का यह भी मानना है कि दोस्तों के साथ हुए विवाद मे हत्या हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन मे जुट गई है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:crimecrime news saraikelajharkhandjharkhand newsjharkhand news todaysaraikelasaraikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.