✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : पेट्रोल कांड के बाद दो महिलाओं की मौत से सनसनी, भाजपा ने महिला सुरक्षा पर उठाया सवाल

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:18:26 PM

दुमका ( DUMKA) -   दुमका में महिला के साथ अत्याचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन यहां बहू बेटियों की हत्या हो रही है. जिले में घटित हाल के कुछ घटनाओं को देखें तो आप भी यही कहेंगे कि यहां बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है. एक सिरफिरे आशिक द्वारा घर में सोयी एक नाबालिग के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गयी. इलाज के दौरान रिम्स में उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर देशव्यापी आंदोलन चल रहा है. पेट्रोल कांड का मामला थमा भी नहीं था कि तालझारी थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को एक महिला की जली हुई अवस्था में शव बरामद हो गया. उसकी पहचान अभी तक हुआ नहीं कि कल विश्वविद्यालय ओपी अंतर्गत श्रीअमडा गांव के समीप पेड़ से लटका एक आदिवासी नाबालिग युवती का शव बरामद हुआ. आज उसकी पहचान हुई. मृतका रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया. इस मामले में पुलिस अभी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन सूत्रों की माने तो शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गर्भवती होने के बाद उसकी हत्या कर पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया. सूत्र यह भी बताते है कि इस मामले में पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लिया गया है. लेकिन पुलिस चुप्पी साधे हुए है. जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री लुइस मरांडी विश्वविद्यालय ओपी पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही. पूर्व मंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से महिला सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है. अगर हालात नहीं सुधरे तो खुद गांव गांव में महिलाओं का संगठन तैयार किया जाएगा.

रिपोर्ट - पंचम झा, दुमका 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.