चतरा (CHATRA): सिमरिया थाना क्षेत्र के चतरा-रांची मुख्यपथ एनएच-22 के सड़क किनारे से गुरुवार की सुबह दो शव बरामद किए गए. जिसमें एक किसी वृद्ध और दूसरा किसी बच्चे का शव है. इलाके में शव मिलते ही सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों का हुजूंम उमड़ पड़ा. राहगीरों ने शव देख, इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सिमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल भेज दिया.
वज्रपात से मौत की आशंका
सड़क किनारे मिले शव की पहचान लमटा निवासी सुरेश साहू और उसके पोते सोनू कुमार के रूप में हुई है. घटनास्थल पर पहुंची सिमरिया पुलिस की खोजबीन में मृतक का मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी. वहीं आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में घंटों एनएच जाम कर दिया. लोगों की मानें तो यह हत्या का मामला है. किसी ने दादा-पोता की हत्या कर उसे सड़क किनारे फेक दिया है. वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि घटना हत्या की है या फिर कुछ और, ये पोस्टमॉटम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएंगा. हालांकि प्रथम दृष्टया से यह वज्रपात से मौत की घटना लग रही है.
रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा
.jpeg)