✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, क्या है मामला, जानिए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:41:18 AM

पलामू (PALAMU): हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुद्धू बिगहा गांव अचानक तब सनसनी फैल गई जब गांव के ही अधेड़ का शव खेत के बीचो-बीच मिला. शव गांव के ही निवासी रविंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू ठाकुर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वह बीते रात रात घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक भी घर वापस नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद बुधवार की सुबह उनका शव बरामद किया गया. गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है.

कान से निलक रहा था खून

शव की पहचान गांव के ही 40 वर्षीय रविंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू ठाकुर के रूप में की गई. ग्रामीणों की मानें तो जब उन्होंने शव को देखा तब गुड्डू के कान से ब्लड निकला हुआ है. जबकि पैर के निचले हिस्से में खरोच था. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रविंद्र ठाकुर की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन से ही पता चलेगा. बताया कि रविंद्र ठाकुर के परिजनों के अनुसार वह मंगलवार की शाम अपने घर बुद्धू बिगहा गांव से बाजार के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं पहुंते. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है. हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि रविंद्र ठाकुर बुद्धू बिगहा गांव का रहने वाला है. उसका गांव घटनास्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर है. रविंद्र ठाकुर वहां कैसे गया या उसे कोई ले गया यह छान बीन के बाद ही स्पष्ट होगा. ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार रविंद्र ठाकुर को सुनसान जगह में ले जाकर मार दिया गया है. वहीं घटनास्थल पर हैदरनगर प्रखंड उप प्रमुख पप्पू पासवान ने रविंद्र ठाकुर की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की गहन छानबीन करने की मांग भी की है.

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.