✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SNMMCH के सीनियर रेजिडेंट सड़क पर, मांग रहे हैं मानदेय,जनिये कब से है बकया  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:32:02 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के SNMMCH में कार्यरत सीनियर रेजिडेंटो का  बुधवार को धैर्य टूट गया.  वह सड़क पर उतर गए. उनका कहना है कि 3 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. कोई आश्वासन भी नहीं दिया जा रहा है. आपको बता दें कि एमबीबीएस करने के बाद छात्र -छात्राओं को जूनियर रेजिडेंट, उसके बाद फिर सीनियर रेजिडेंट की ट्रेनिंग लेनी होती है.  यदि एक तरह से वह डॉक्टर ही कहे जाएंगे. उन्हें  निर्धारित मानदेय का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है.  कई माह का बकाया होने पर एक  महीने का पेमेंट किया जाता है. आंदोलनकारियों का आरोप है कि सुपरिटेंडेंट को दो बार स्मार पत्र भेजा गया, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.  2 सप्ताह पहले मुख्य सचिव को भी चिट्ठी लिखी गई थी. 

मुख्य सचिव के यहाँ से भी नहीं आया कोई जवाब 

उन्हें भी जानकारी दी गई थी लेकिन वहां से भी अभी तक कोई रिप्लाई नहीं आया है. उनकी मांग है कि बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए, साथ ही  आगे से नियमित भुगतान की व्यवस्था लागू की जाए.  उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर इस महीने के अंत तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आगे वह सेवा देने में असमर्थ होंगे.  आपको बता दें कि धनबाद का SNMMCH लगातार किसी न किसी कारणों से चर्चा में रहता है. अभी हाल ही में अपर स्वास्थ्य सचिव धनबाद के दौरे पर थे.  उन्होंने व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी प्रकट की थी.  उनका साफ कहना था कि जितने भी संसाधन उपलब्ध है, उसका सही उपयोग नहीं किया जाता है.  नतीजा है कि मरीजों का अस्पताल से विश्वास उठता जा रहा है.  उन्होंने चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को कर्तव्य बोध का पाठ भी पढ़ाया.  कहा कि जिस काम के लिए रखे गए हैं, वह काम तो ईमानदारी पूर्वक करनी ही चाहिए. 

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.