✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वरीय पदाधिकारी कर रहे शिविर की निगरानी, टुंडी के स्वयं सहायता समूह को मिला 6 लाख 80 हजार का ऋण

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:36:19 PM

धनबाद(DHANBAD) गुरुवार  को टुंडी प्रखंड के कोलहर पंचायत में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर के दौरान जेएसएलपीएस अंतर्गत गठित एवं संचालित स्वयं सहायता समूह को 06 लाख 80 हजार का ऋण प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने  प्रदान किया.  इसको लेकर सभी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन का  आभार जताया. दीदियों ने बताया कि इस ऋण राशि का प्रयोग वह गौ पालन, बकरी पालन, राशन दुकान संचालन  समेत अन्य व्यापार  आजीविका के लिए  करेंगे, जिससे उनके आर्थिक विकास में  सहायता मिलेगी. साथ ही समूह के सदस्यों के बीच पहचान पत्र एवं फलदार पौधे का वितरण किया गया.इसके अलावा आपकी योजना -आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत् गुरुवार  को नगर निगम, धनबाद के वार्ड नंबर -13 सहित 5 पंचायतों में ,जिसमें टुंडी प्रखंड के अंतर्गत कोलहर पंचायत,निरसा प्रखंड के अंतर्गत रामकनाली पंचायत , तोपचांची प्रखंड के अंतर्गत खरियो पंचायत , बाघमारा प्रखंड के अंतर्गत डुमरा दक्षिण पंचायत , गोविंदपुर प्रखंड के अंतर्गत गोविंदपुर पूरब पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया.

शिविर वरीय पदाधिकारियों की  निगरानी में लगाया गया

यह शिविर जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति वरीय पदाधिकारियों की  निगरानी में लगाया गया था, जहां सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पदाधिकारियों ने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए ज्यादातर आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया. "आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार अंतर्गत जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डो में वरीय  पदाधिकारियों ,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.  उनके द्वारा  सभी  स्टॉल का भ्रमण कर प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली गई. इस दौरान शिविर में मौजूद कई योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. 

अंतिम व्यक्ति का आवेदन लेने के बाद ही शिविर का समापन हो 

परिसंपत्ति वितरण में योग्य लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल खरीदने के लिए  डमी चेक समेत अन्य लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, कंबल, समेत अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.  विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का निरीक्षण कर  सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि  अंतिम व्यक्ति के आवेदक को प्राप्त करने के बाद ही कैंप का समापन किया  जाएं, कैंप में मौजूद मेडिकल टीम को निर्देशित किया गया कि जितने भी लोग इस कैंप में पहुंच रहें हैं, उन सभी का मेडिकल जांच की सुविधा अवश्य उपलब्ध कराएं, साथ ही आवश्यकता अनुसार दवाइयों का भी वितरण किए जाए. उक्त कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिविरों में अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना,सावित्री बाई फुले योजना, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए. इस दौरान विभिन्न पंचायतों में पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारीगण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी , प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadtundishiwirlabhuknishpadan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.