धनबाद(DHANBAD): रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में रियायत दी जा रही थी. लेकिन रेल मंत्रालय ने 18 जुलाई से रियायत छीन ली है. रेल मंत्रालय के इस निर्णय के विरुद्ध में चिल्ड्रेन पार्क झरिया में महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष वरिष्ठ नागरिकों का मंगलवार को सत्याग्रह हुआ. आयोजन सिनियर सिटीजन फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ रेलवे कन्शेसन मंच के बैनर तले हुआ. युवा वर्ग का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा. सर्वप्रथम गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, सत्याग्रह के पश्चात राष्ट्रपति के नाम एक प्रतिवेदन अंचलाधिकारी, झरिया के माध्यम से सौंपा गया.
इस अभियान के संयोजक अनिल पांडेय ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा रियायत पुनः बहाल किए जाने तक समाज के सभी वर्गों के सहयोग से प्रतिरोधात्मक गांधीवादी आंदोलन चलता रहेगा. आज के सत्याग्रह में वरिष्ठ नागरिकों में अनिल पांडेय, मोख्तार खान, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, जगदीश प्रसाद, रवीन्द्र सिंह, सतीश रजक, भोला नाथ सिंह, श्रीभगवान दास, कमल भट्टाचार्य, बलदेव पाण्डेय, हरिराम यादव, मनोहर रजवार , श्याम सुन्दर प्रसाद मुख्य रूप से थे.
समर्थन में युवा वर्ग के किशोर कुमार, प्रीतम रवानी, महेश शर्मा, प्रमोद तुरी पिंटू', राम दुलारी देवी, शांति देवी, राकेश पासवान, फ़ैज़ अहमद, निखिल शर्मा, शिव मोहन कुमार, संजय पाण्डेय, राजा अंसारी, शहीद अंसारी, गणेश रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
