✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सेंदरा 2026: वन विभाग ने रोका शिकार, तो दलमा राजा ने किया बड़ा ऐलान, होगा शिकार!

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 1:01:50 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह स्थित गदड़ा में सोमवार को सेंदरा को लेकर वन विभाग और दलमा बुरू सेंदरा समिति की बैठक हुई. बैठक दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर हुई. सेंदरा पर्व के दौरान हमेशा वन विभाग और सेंदरा वीरों के बीच झड़प वाली स्थिति आती है. इस तरह की परेशानियों को खत्म करने के लिए विभाग के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में वन विभाग ने समिति के लोगों से शिकार पर्व के दौरान जंगली जानवरों का शिकार ना करने को अपील की. कहा गया कि आदिवासी समाज के लोग अपनी परंपरा का निर्वाह करने के लिए जंगल जाएं. सिर्फ पारंपरिक हथियार लेकर जंगल में प्रवेश करें. जाल और बंदूक लेकर जंगल ना जाए. बैठक में मौजूद रेंजर दिनेश चंद्र ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग अपनी परंपरा का निर्वाह करते हैं. इस बार भी उम्मीद है कि समाज के लोग अपनी परंपरा को निभाने के लिए जंगल जाएंगे. 

शिकारियों को परेशान ना करे विभाग
बैठक में दलमा राजा ने वन विभाग से कहा कि शिकार पर्व में शामिल होने आने वाले शिकारियों को वन विभाग परेशान न करें. चेकनाकों पर वन विभाग के अधिकारी शिकारियों को रोक देते है. शिकारियों को कहीं भी ना रोकें. इसके साथ दलमा के तलहटी में जुटने वाले शिकारियों को सुविधा देने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि सेंदरा में अलग-अलग जगहों से हजारों शिकारी शिकार पर्व मनाने दलमा जुटेंगे.अगर वन विभाग शिकारियों को रोकेगा तो इसका विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाज के लोग दलमा के जंगलों में शिकार करेंगे.

दलमा में 27 अप्रैल को मनेगा सेंदरा
इस बार दलमा में आदिवासी समाज 27 अप्रैल को सेंदरा पर्व मनाएगा. 25 अप्रैल को दलमा राजा सेंदरा के लिए गदड़ा आवास से रवाना होंगे. शाम में सभी दलमा के फदलोगोड़ा में जुटेंगे. यहां वन देवी-देवताओं की पूजा की जाएगी. देवी-देवताओं का आह्वान कर उनसे दिसुआ सेंदरा के लिए अनुमति मांगेंगे. वही, सेंदरा वीरों के कुशल मंगल वापस आने के लिए प्रार्थना की जाएगी. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJharkhand newsJharkhandSendra parwAdiwasi samajDalma wildlife sanctuary

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.