धनबाद (DHANBAD): इंडस्ट्री कॉमर्स एसोसिऐशन में मोदी@20 ड्रीम मीट्स डिलीवरी पुस्तक पर भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला महानगर ने एक सेमिनार किया. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. पुस्तक नरेंद्र मोदी के लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद उनकी 20 वर्ष की प्रशासनिक नीतियों पर आधारित है.
सांसद और विधायक ने क्या कहा
सेमिनार में सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि मोदी@20 ड्रीम मीट्स डिलीवरी बहुत ही संग्रहणीय और प्रेरणादायक है. इसे जरूर पढ़ना चाहिए. इस पुस्तक मे विभिन्न क्षेत्रों के सफलतम व्यक्तित्वों के आलेख दिए गए हैं. अलग-अलग क्षेत्र में निपुण व्यक्ति जिन्होंने किसी न किसी रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया, उन सभी व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को इसमें साझा किया है. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर तबके के लोगों को जागरूक करने के लिए हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात के द्वारा लोगो को जागरूक करने का निरंतर प्रयास कर रहे है. मोदी @20 ड्रीम मीट्स डिलीवरी पुस्तक हमारे देश के परिवर्तन की पीछे की सोच को दर्शाती है. यह सेमिनार यह बतलाने का कार्य करता है कि आज समाज और राष्ट्र परिवर्तन पथ पर है.
भाजपा के और नेता क्या बोले
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक समावेशित, सशक्तिकरण, पारदर्शी शासन, लोक कल्याण और लोकतंत्र के सिद्धांतों की ऊंचाई पर गया. पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में गरीबों और महिलाओं के समग्र विकास और उत्थान के लिए अनेक सहयोग प्रदान किए गए. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व के चलते उनकी उपलब्धियों की गिनती की लंबी कतारें लगी है. उनके नेतृत्व मे ही देश आत्मनिर्भर हो सकता है. ये भाजपा सरकार में ही संभव हो सकता है. बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा मजबूत नेतृत्व में ही देश आत्मनिर्भर बन सकता है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की विकास यात्रा को एक जन आंदोलन में बदल रहे हैं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गतिशीलता जुनून और साहस के साथ हमारे देश को गौरव के पथ पर ले जाने का कार्य किया है.
यह लोग रहे मौजूद
मंच का संचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के संयोजक मिल्टन पार्थसारथी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सहसंयोजक शशि प्रकाश ने किया. इस अवसर पर जिला महामंत्रीनितीन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, वीरेंद्र हांसदा, उमेश यादव, धनेश्वर महतो, जिला मंत्री महेश पासवान,कंचन चौरसिया,पूनम महतो,सुमन अग्रवाल, चंद्रशेखर मुन्ना, जयप्रकाश सिंह, रजनीश तिवारी, राजकिशोर जेना, आनंद ओझा, अजय कांत सिन्हा, कन्हैया पांडे, अमलेश सिंह, रीता प्रसाद, अनिल सिन्हा, शैलेश चंद्रवंशी,नौशाद, मौसम सिंह, निर्मल प्रधान, सुमन सिंह, विकास मिश्रा,बॉबी पांडे ,डॉक्टर ईशानी राय, विभा सिंह, पूनम अचिंत्य , आनंद खंडेलवाल, अभिषेक पांडे ,सुजीत सिंह, राजाराम पासवान, शेखर सिंह, योगेंद्र यादव, पप्पू सिंहृ, बृजनंदन शर्मा, विकास मिश्रा, प्रितपाल सिंह अजमानी सरोज शुक्ला, जयंत चौधरी,संजय मुखर्जी ,अलापाल,अजय निषाद,सुमित प्रमाणिक, विकास सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.
