✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: जंगल में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका! जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:34:06 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : झारखंड में लगातार महिलाओं के साथ दरिंदगी बरती जा रही है. आए दिन इसके मामले सामने आते है. कहीं नाबालिग लड़की की अस्मत लूट ली जाती है तो कहीं गैंगरेप कर महिला की हत्या कर दी जाती है. ताजा मामला गिरिडीह जिले से सामने आया है. जहां जंगल में एक महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जंगल में मिला महिला का शव

घटना गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के जंगल का है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जंगल में कुछ ग्रामीण पशुओं को चराने के लिए गए थे. तभी चरवाहे की नजर महिला की लाश पर पड़ी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना को दी. मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी कमलेश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की उम्र 35 वर्ष प्रतीत हो रही है. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं घटना स्थल से पुलिस ने टूटी हुई चुड़ी भी बरामद की है. इसके साथ ही मृतक महिला के चेहरे पर खून का निशान भी पाया गया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंताजर कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है या नहीं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

वहीं जंगल में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मामले की जल्द से जल्द  जांच कर दोषी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे. फिलहाल महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Tags:jharkhand newsjharkhand crime newsSemi-nude dead body of a woman found in the forestjharkhand giridih newsgiridih crime newsnude body of missing womannude body of womandead bodyforestgiridih breaking newsgiridih newsgiridih crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.