धनबाद (DHANBAD): जेएसएम कॉलेज, भागा की इंटर वाणिज्य की छात्रा सेजल परवीन ने जिले में तीसरे स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और कॉलेज का नाम रौशन किया है. उसके पिता जाफर खान गाड़ी मिस्त्री हैं. वह किसी भी हाल में सीए बन कर पिता के सपनो को साकार करना चाहती है. परवीन ने बताया है कि उसने बोर्ड परीक्षा सेंट जेवियर स्कूल , शालीमार, फुसबंग्ला से पास किया. पढ़ाई के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है.
परवीन शुरू से ही अच्छे नम्बरों से पास करती रही है. उसकी मां मैशर बानो गृहणी है. बड़ा भाई सैफ खान आदित्यपुर से डिप्लोमा कर रहा है, जबकि छोटा भाई शानू खान सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ाई कर रहा है. उसे एकाउंट्स में -92,अंग्रेजी-92,बीएसटी-97,अर्थशास्त्र-85,बीएन्टी-92 कुल 500 अंको में 460 अंक प्राप्त किया है.
