✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आपदाओं के शहर धनबाद में बिजली के तारों का मकड़जाल देखिए, क्या दूसरी आपदा का इंतजार कर रहा बिजली विभाग 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:37:51 AM

धनबाद(DHANBAD) : आपदा का शहर बनता जा रहा है धनबाद, लगातार घटनाएं हो रही है, लोग मर रहे है.  घटना होने के बाद अधिकारी से लेकर मंत्री तक पहुंचते हैं, भरोसा देते हैं. आश्वासन देते हैं लेकिन व्यवस्था बदलती नहीं है. हम बात कर रहे धनबाद शहर के सबसे व्यस्त  पुरानी बाजार मार्केट की. यहां बिजली के तार कभी भी अनहोनी को आमंत्रण दे रहे है.  बिजली के पोल से लेकर भवनों तक मकड़ी की जाल की तरह बिजली के तार उलझे हुए है.  किस भवन का कौन सा तार है, जल्दबाजी में पता लगाना भी कठिन है.  इसके लिए बिजली विभाग तो जिम्मेवार है ही, भवनों में कनेक्शन लेने वाले लोग भी सचेत नहीं है.  हाल के दिनों की घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया गया है. 

एक सप्ताह में कम से कम 19 लोगों की गई है जाने 

पिछले एक सप्ताह में कम से कम आग के कारण धनबाद में 19 लोगों की मौत हो गई है. संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है. लोगों को घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेना पड़ा है. बावजूद इन तारों को ठीक करने की ओर किसी का ध्यान नहीं है. जबकि इन तारों में दौड़ रही करंट धनबाद -झरिया में भी कई जाने ले चुकी है. उस समय भी सब कुछ ठीक-ठाक कर लेने का भरोसा बिजली विभाग ने दिया था. लेकिन यह कोरा आश्वासन ही साबित हुआ. पुरानी बाजार में तारों का  मकड़जाल कभी भी अनहोनी करा सकता है. शहर के कई अन्य इलाकों में भी यही स्थिति है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:dhanbaddhanbad newsdhanbad electricity wires clusterdhanbad latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.