✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों की करतूत, अनपढ़ महिला फंसी तो ले गई मुंबई पुलिस 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:22:23 AM

धनबाद(DHANBAD): साइबर अपराधियों  के आगे सारे "चेक  एंड बैलेंस" फेल ,गरीब और अनपढ़ लोगों  को कुछ पैसों का लालच देकर साइबर अपराधी जाल में फसाते है.  फिर उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर पैसा भी निकाल लेते हैं, लेकिन गरीब लोग पूरे घटनाक्रम से अनजान  होते हैं, इसलिए फस जाते है.  ऐसा ही एक मामला धनबाद के निरसा  में सामने आया है.  महाराष्ट्र में हुए साइबर क्राइम के एक मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को निरसा के बेलचड़ी की  जीपीएस कॉलोनी से एक अनपढ़ महिला को गिरफ्तार किया है.  उसके पति दैनिक मजदूरी का काम करते हैं और उसके तीन बच्चे है.  पति का नाम आर कुमार बताया गया है.  इस घटना के बाद से तो इलाके में हड़कंप मच गया है. 

साइबर अपराधियों ने खुलवाए थे बैंक खाते 

 जिन-जिन लोगों के साइबर अपराधियों ने खाते खुलवाए हैं, उनका परिवार तो परेशानी में है.  जानकारी के अनुसार कुमार  की पत्नी सहित अन्य आधा दर्जन महिलाओं का साइबर अपराधियों ने निरसा  के फेडरल बैंक में खाता खुलवाया था.  सबको कुछ ना कुछ लालच दिया गया था.  खाता खुलवाने के कुछ दिन बाद कुमार  की पत्नी के खाते में नौ लाख रुपये  ट्रांसफर हुए.  महिला के खाते में बड़ी रकम के ट्रांसफर होने के बाद ब्रांच मैनेजर ने महिला से पूछताछ की थी.  महिला ने रुपए के बारे में कहा था कि वह कुछ नहीं जानती.  शाखा प्रबंधक ने महिलाओं को समझाया, उनके कहने पर अन्य महिलाओं ने अपना खाता बंद कर दिया.  परंतु चौहान की पत्नी लालच में फंस गई और उसे लगने लगा कि कि  उसके अकाउंट में पैसा आया है तो लोगों को जलन हो रही है.  और उसने खाता बंद नहीं कराया.  

महाराष्ट्र पुलिस पहुंची थी निरसा 

महाराष्ट्र में हुए साइबर क्राइम की टोह में मुंबई  पुलिस निरसा  पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.  मंगलवार की रात महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.  उसके बाद बुधवार की सुबह कोर्ट में पेशी के बाद अनपढ़ महिला को साथ लेकर मुंबई चली गई है.  साइबर अपराधी तरह-तरह के कृत्य कर लोगों को फंसा रहे हैं और अपनी गोटी लाल कर रहे है.  निरसा  इलाका जामताड़ा से सटा हुआ है.  इसलिए भी लोग कहते हैं कि यहां साइबर अपराध के मामले अधिक होते है.  जो भी हो, बेचारी अनपढ़ महिला लालच में बुरी तरह फस गई है.  हालांकि लोग बताते हैं कि रात के अंधेरे में महिला के घर साइबर अपराधियों का आना-जाना लगा रहता था. 

धनबाद (निरसा ) से विनोद सिंह की रिपोर्ट 

Tags:dhanbadnirsacybercriminalspolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.