✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 देवघर की घटना ने बढ़ाई चिंता, धनबाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ेगी 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:54:42 PM

धनबाद(DHANBAD): देवघर कोर्ट में बिहार के अपराधी की पुलिस अभिरक्षा में गोलीमार हत्या करने की घटना  के बाद धनबाद कोर्ट कैंपस की भी सुरक्षा चाक-चौबंद करने की कवायद शुरू हो गई है.  शनिवार को धनबाद बार एसोसिएशन के अधिकारी एवं धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रुप से जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया. बता दें कि धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सहाय ने पिछले दिनों जिले में कोर्ट में अस्थाई पुलिस पोस्ट बनाने की मांग की थी. संभवत इसी के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को परिसर का निरीक्षण किया. 

धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सहाय ने बताया कि पिछले सप्ताह देवघर न्यायालय में अपराधियों ने घुसकर एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके पहले दिल्ली के रोहिणी तीस हजारी कोर्ट परिसर में भी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद धनबाद में भी सुरक्षा की जरूरत महसूस की जा रही है.  इन्हीं सब बातों को लेकर धनबाद एसएसपी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था.  जिसके बाद आज एसएसपी ने परिसर का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए. 


रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.