✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उच्च शिक्षा के सचिव और उप निदेशक पहुंचे गिरिडीह, किया महिला और गिरिडीह कॉलेज का भ्रमण, कहा-आधारभूत संरचना बेहद कमजोर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:45:38 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): राज्य के उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार और उप निदेशक विभा कुमारी शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे और जिला मुख्यालय में प्रस्तावित नए शिक्षण संस्थान के साथ महिला और गिरिडीह कॉलेज का भ्रमण भी किया. इस दौरान उनके साथ डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद भी शामिल हुए.

सबसे पहले दोनो अधिकारियों के साथ सदर विधायक सोनू और गांडेय विधायक सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश सदर प्रखंड के बडगुंडा पहुंचे. जहां सर जेसी बॉस यूनिवर्सिटी का निर्माण होना था. लेकिन, बडगुंडा को फिलहाल पेंडिंग में रखकर नए स्थल के चयन की बात कही गई. इसके बाद सभी महिला कॉलेज गए. जहां पुराने भवन को तोड़ कर नए भवन का निर्माण किए जाने की बात कही गई. महिला कॉलेज में ही प्रिंसिपल माधुरी सन्याल समेत कई लेक्चरर, उच्च शिक्षा के सचिव और उप निदेशक के साथ बैठक में शामिल हुए. इस दौरान जब सभी गिरिडीह कॉलेज पहुंचे, तो कॉलेज के प्रिंसिपल अजय कृष्ण और लेक्चरर बालेंदु शेखर त्रिपाठी ने जानकारी दी कि गिरिडीह कॉलेज में कई समस्या है. आधारभूत संरचना की बेहद कमी है. खास तौर पर परीक्षा में कई परेशानी होता है.

नए भवन निर्माण कराने की मिली अनुमति

इस दौरान उच्च शिक्षा के सचिव राहुल पुरवार ने कॉलेज परिसर में नए भवन निर्माण कराने की अनुमति दी. इसके लिए सचिव को नक्शा भी दिखाया गया. जिसमे फेरबदल कर निर्माण की बात कही गई. जबकि पत्रकारों से बातचीत में सचिव ने भी माना कि गिरिडीह में उच्च शिक्षा का आधारभूत संरचना बेहद कमजोर है. शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित भी हो रहा है. लिहाजा, सचिव ने भरोसा दिया कि जल्द ही उच्च शिक्षा के लिए शिक्षकों की बहाली निकाला जाएगा. लेकिन तब तक रोस्टर के आधार पर गिरिडीह के सभी कॉलेजों में अध्ययन होगा.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Secretary and Deputy Director of Higher EducationDeputy Director of Higher Education reached Giridihvisited Women's and Giridih CollegeGIRIDIH NEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.