✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रोन्नति की आस लगाए बैठे सचिवालयकर्मी हुए खुश, हेमंत सरकार ने क्या दी सौगात

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:23:01 AM

रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा संघ को सौगात दी है. हेमंत सरकार से संघ खुश हुआ है. सचिवालय संवर्ग की इस सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी स्तर के कर्मियों को प्रशाखा पदाधिकारी में प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में कार्मिक विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है.

झारखंड सचिवालय सेवा संघ प्रोन्नति की अपनी मांग को लेकर कई बार सरकार से आग्रह कर चुका था. 2013 में सचिवालय सहायक परीक्षा में सफल 483 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. सचिवालय सेवा समिति महासचिव पिकेश कुमार सिंह ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है. तीन दिन पूर्व ही झारखंड सचिवालय सेवा संघ के लोग प्रोजेक्ट भवन में इकट्ठा होकर सरकार से प्रोन्नति की मांग दोहराए थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.