✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बी आई टी सिंदरी के सेकंड ईयर के छात्रों ने फर्स्ट ईयर के हॉस्टल पर देर रात बोला हमला,पुलिस और कॉलेज मैनेजमेंट हुए रेस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:13:13 AM

धनबाद(DHANBAD): होली के दिन बीआईटी सिंदरी के छात्रों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है. बीआईटी सिंदरी के दूसरे वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के हॉस्टल में घुसकर उनकी पिटाई की है. घटना शनिवार देर रात की है. इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन और पुलिस रेस हो गए हैं. संस्थान परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है. सूत्र बताते हैं कि मामला सामने आने के बाद बीआईटी प्रशासन ने इसकी आंतरिक जांच कराई. घटना सही पाने पर सेकंड ईयर के एक छात्र को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है. उस पर आरोप है कि उसी के उकसाने और उसके नेतृत्व में फर्स्ट ईयर के छात्रों के हॉस्टल पर हमला बोला गया. जिस छात्र को निकाला गया है ,वह आसनसोल का रहने वाला बताया गया है. अनुशासन समिति ने छात्र को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ऐसी किसी घटना में शामिल पाया गया तो उसे संस्थान से निकाल बाहर किया जाएगा. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस का सहयोग लिया है. गौशाला पुलिस लगातार परिसर में गश्त कर रही है. परिसर में रात को एक पेट्रोलिंग पार्टी को तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार होली की छुट्टियों के दौरान सेकंड ईयर और फर्स्ट ईयर के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. झगड़ा इतना बढ़ा कि शनिवार की देर रात को सेकंड ईयर के छात्रों ने फर्स्ट ईयर के छात्रों के हॉस्टल पर हमला बोल दिया. तोड़फोड़ की, छात्रों के साथ मारपीट की गई.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhanddhanbadBIT SindriBIT Sindri attacked the first year hostel late nightpolice and college management raced

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.