✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट के बाद भी जारी रहा सर्च अभियान, 51 विस्फोटक आईईडी बम बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:54:51 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : चाईबासा पुलिस कोल्हान क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा कुछ गतिविधि होने की सूचना को मिली थी. सूचना पर करहवाई कर हुए पुलिस ने कोबराब बटालियन के अलग अलग टुकड़ी का एक सयुक्त टीम का गठन किया. इसके बाद गुरुवार को संचालित अभियान के दौरान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मेरालगढ़ा और हाथीबुरू जंगल के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से आईईडी विस्फोट किया गया. इसकी चपेट में आने से सीजारपीएफ 60 बटालियन के 3 पुलिसकर्मी आईईडी विस्फोट से जख्मी हो गए. जिसके बाद भी पुलिस ने  सर्च अभियान जारी रखा और इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र से 51 आईईडी विस्फोटक बरामद किया. जिसे सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ता के सहायता से सुरक्षा को देखते हुए उसे उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया. बता दें कि पुलिस के तरफ से नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है.

मेडिका में चल रहा घायल जवानों का इलाज

चाईबासा में गुरुवार को हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें एयरलिफ्ट कर के इलाज के लिए रांची लाया गया था. तीनों घायल जवान का इलाज रांची के मेडिका में चल रहा है. बता दें कि यह ब्लास्ट जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगड़ा में हुआ है. घटना के बाद से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:Search operation continues even after IED blast in Chaibasa51 explosive IED bombs recovered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.