✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में पुल पर मिली लावारिस स्कूटी, युवक का अब तक कोई सुराग नहीं

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 8:27:49 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डोबो पुल से मंगलवार देर रात एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुल पर उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी लावारिस हालत में मिलने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है. लापता युवक की पहचान परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी अविनाश कुमार (26) के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि उसकी प्लेजर स्कूटी, मोबाइल और चाबी पुल पर ही मौजूद हैं, लेकिन अविनाश का कहीं कोई पता नहीं है. सोनारी पुलिस भी मौके पर पहुंची.
नदी में छलांग लगाने की आशंका
पुलिस ने आशंका जताई कि अविनाश ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी होगी. इसके बाद पूरी रात परिजन और पुलिस टॉर्च के सहारे नदी किनारे उसकी तलाश करते रहे. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस बुधवार को गोताखोरों को नदी में उतारेगी. इधर, पुलिस ने युवक की स्कूटी व अन्य सामनों को जब्त कर लिया है. उसकी मोबाइल की जांच की जा रही है.

तनाव में था युवक
अविनाश के परिजनों के अनुसार अविनाश पिछले कुछ समय से तनाव से गुजर रहा था. वह गोविंदपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. दोनों के बीच विवाद होते रहते था. अविनाश मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से निकला था. जाने से पहले उसने अपनी मां को 5 हजार रुपये दिए और कहा कि वह जल्द ही किराए का घर छोड़कर वापस परिवार के पास रहने आएगा. अविनाश के परिजन देर रात तक नदी के किनारे जुटे रहे. 

 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsCrime news jamshedpurJharkhand newsJharkhandSonariDobo pul

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.