✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेतहाशा गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला गया,25 अप्रैल तक स्कूलों का नया टाइम टेबल जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:02:25 AM

रांची(RANCHI):  बेतहाशा गर्मी की वजह से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है. चिलचिलाती धूप में वह बीमार पड़ रहे हैं. भरी दुपहरी में तेज धूप के समय उन्हें स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है. सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव करने का निर्देश दिया है. सभी स्कूल प्रबंधन को इसे अनिवार्य रूप से लागू करना होगा.

 ये है स्कूल का नया समय

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विभागीय आदेश जारी करते हुए यह निर्देश दिया है कि कक्षा नर्सरी या केजी से कक्षा 5 तक का स्कूल समय सुबह 7 से पूर्वाहन 11 बजे तक रहेगा. वहीं कक्षा 6 से ऊपरी क्लास तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही हो सकेंगी.

जानिए क्या दिया है निर्देश

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने विभागीय आदेश जारी करते हुए इसे तुरंत लागू करने को कहा है. पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूल अवधि के दौरान धूप में प्रार्थना सभा या खेलकूद के कार्यक्रम नहीं किए जाने चाहिए. लेकिन जिन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन देने का प्रावधान है वहां मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. विभाग का यह आदेश अगले 25 अप्रैल तक लागू रहेगा. यानी स्थिति इसी तरह रही, तेज धूप या लू का प्रकोप जारी रहा तो आगे भी इसे बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल रांची समेत पूरे झारखंड में चिलचिलाती धूप से बच्चे क्या बड़े भी परेशान हो रहे हैं. इस वजह से लोग खास तौर पर बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं.

Tags:JharkhandRanchiSchool timings changed due to extreme heatJharkhand school Time

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.