✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में स्कूल संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, धर्मांतरण का भी बना रहा था दबाव,आरोपी गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:44:41 PM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):-झारखंड के गिरिडीह जिले में एक नाबालिग लड़के से ब्लैकमेल करने और इसके बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. ये आरोप प्राइवेट स्कूल के संचालक सह शिक्षक पर स्कूल में काम करने वाली 17 साल की युवती ने लगाया है . पीड़िता ने इसे लेकर थाने में तहरीर भी लिखवाई, जिसमे ये शिकायत की गई कि स्कूल संचालक सोनू एजाज ने अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसके साथ ही धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाने की बात कही . हालांकि, इसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू एजाज को गिरफ्तार कर लिया है.

बतौर शिक्षिका नौकरी कर रही थी युवती

युवती के परिजनों ने इस आरोपी स्कूल के संचालक सोनू एजाज के खिलाफ हीरोडीह थाने में एफआईआर दर्ज कराई. सोनू एजाज पंचबा का रहने वाला है. एफआईआर में लिखा गया था कि उनकी बेटी कुछ महीने पहले प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की नौकरी शुरु की थी. इसके बाद से ही गंदी नजर सोनू की युवती पर रहती थी. पहले उसने उसका मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती बढ़ाई, इसके बाद एक दिन स्कूल के काम के बहाने उसे स्कूल के बगल कमरे में ले जाकर जबरन संबंध बनाने लगा. इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. वीडियो के जरिए वो इसे वायरल करने की धमकी देने के नाम पर उसका यौन शोषण करने लगा. इतना ही नहीं एजाज पर आरोप ये भी लगाया गया शादी करने के नाम धर्म बदलने का भी दबाव युवती के साथ किया गया. हालांकि, इस दौरान अपने किराये के मकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में  आस-पास के ग्रामीणों ने पकड़ लिया औऱ पुलिस के हवाले कर दिया.  

लव जिहाद का मामला !

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस प्रकरण पर नाराजगी जताई औऱ उनकी नजर ये मामला लव जिहाद जैसा प्रतीत होता है. इस साजिश में कई और लोग शामिल हो सकते हैं. उन्होंने झारखंड पुलिस से इस मामले पर उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई करने की मांग की है.

रिपोर्ट- दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Giridih raping a minorSchool director Giridih accusedGiridih school director arrestedlove jihad giridihgiridih minor rape babulal marandi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.