✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: स्कूल बस ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:56:52 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मारगोमुण्डा मुख्य मार्ग में रामपुर गांव के समीप महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल बस ने एक महिला को टक्कर मार दी है. जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. वहीं मृतिका की पहचान स्थानीय निवासी शमीम अंसारी की 35 वर्षी पत्नी फरजाना खातून के रूप में की गई है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो सड़क जाम कर दिया है.

बच्चों को मदरसे से छोड़कर वापस घर आ रही थी महिला

घटना के संबंध में बताया जाता है, कि फरजाना खातून अपने बच्चों को मदरसा छोड़कर वापस घर लौट रही थी. इसी बीच सामने से आ रही स्कूल बस ने फरजाना को जोरदार टक्कर मार दी.जिससे फरजाना की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. टक्कर मारने के बाद बस चालक बस को लेकर घटनास्थल से कुछ दूर आगे ले जाकर बस खड़ा कर फरार हो गया. उधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना मारगोमुण्डा थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशितों ने घंटो सड़क जाम कर दिया. जिसके बाद पुलिस द्वारा दोषियों पर उचित कार्यवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त हुआ.

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newslatest newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhandjharkhand breaking newstop newsbreaking news.jharkhand deoghardeoghar jharkhandjharkhand newsdeoghar trending newsSchool bus hits womandeoghar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.