✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का शेड्यूल जारी,विधायकों को दी गई जानकारी, जानिए खास बातें

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:58:50 AM

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू हो रहा है. सत्र को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.हेमंत सरकार के द्वारा वर्तमान पांचवीं विधानसभा का अंतिम बजट सत्र होगा. इस बजट क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 का तीसरा अंतिम अनुपूरक बजट पेश होगा. इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट भी पेश होगा.

बजट क्षेत्र के बारे में विधायकों को भेजा गया पत्र

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के बारे में विधानसभा के सदस्यों यानी विधायकों को सूचना दे दी गई है. पत्र के द्वारा विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को इसकी जानकारी भेजी है. उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन का संबोधन होगा.राज्यपाल अपने संबोधन के माध्यम से आने वाली वित्तीय वर्ष यानी  2024-25 में हेमंत सरकार के रोड मैप को बताएंगे.

जानिए कब पेश होगा हेमंत सरकार का बजट

9 फरवरी से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में तृतीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा. 12 फरवरी को सदन में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2023-24 का तीसरा और अंतिम अनुपूरक बजट पेश करेंगे.हेमंत सरकार का वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट सोलह फरवरी को पेश किया जाएगा. यह बजट सत्य 14 कार्य दिवसों का है. 29 फरवरी को बजट सत्र संपन्न हो जाएगा.

Tags:jharkhand newstoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newsranchi newsjharkhand today newsnews jharkhandvidhansabha newsbudget session of Jharkhand Assembly released

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.