✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोल बम : चार सोमवारी के साथ सावन के बहार का आगाज, शिवालयों में कल से भक्तों का उमड़ेगा सैलाब

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:11:25 AM

झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व रखने वाला सावन 14 जुलाई से शुरु हो रहा है. जो आगामी 12 अगस्त तक चलेगा. पूरे महीने तक शिव भक्त पूजा पाठ कर महादेव भोलेनाथ की आराधना करेंगे. शिव भक्त दूध, जल, बेल पत्र, पुष्प, धतूरा, भांग आदि  अर्पित करेंगे. जिले के सभी शिवालयों में श्रावण माह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इधर रुद्राभिषेक के साथ-साथ भजन कार्यक्रम की धूम रहेगी. कोडरमा में होने वाले प्रसिद्ध कावर यात्रा झरना कुंड से ध्वजाधारी धाम तक सावन की अंतिम सोमवार को निकाली जाएगी. शिव मंदिर को सजाने और संवारने का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया है. गुरुवार से सावन महीना में निखार भी देखने को मिलेगा. इस दिन से घरों होटलों एवं ठेलों पर प्याज, लहसुन भी गायब हो जाएंगे. वहीं सावन माह में महिलाएं हरियाली तीज भी मनाती है. इसको लेकर अभी से ही खरीदारी में जुट गई है, सजने सवरने के सामानों के साथ हरे परिधानों हरि चूड़ियों की खरीदारी भी कर रही हैं. वहीं महिलाएं झूला झूलने मेहंदी लगाने के साथ-साथ सावन मिलन कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में भी लग गई है.

सावन के लिए सज गया बाजार,20 से 30% समान में हुई है वृद्धि

कोविड संक्रमण के चलते दो वर्षों से सावन का बाजार सुस्त बड़ा था. व्यपारियों को उम्मीद है कि सावन में बाजार में फिर रौनक लौटेगी और कारोबार बढ़ेगा. इधर कपड़ा व्यवसाई के साथ-साथ अन्य व्यवसाई भी उत्साहित हैं .कपड़ा व्यवसाई पंकज केसरी ने बताया कि केसरिया कपड़ा का नया स्टॉक पहुच गया है और त्रिशूल व शिव  से छपे कपड़े अनूठी छाप छोड़ रहे हैं. वहीं देवघर,वाराणसी सहित देश के विभिन्न शिवालय में पूजा के लिए लोग वाहनों में बुकिंग करा चुके हैं और ट्रेनों में भी टिकट खरीद रहे हैं. मोबाइल और कैमरा रखने के लिए पुरुष पर्स व महिलाएं बैग खरीदारी में जुटी है. कुछ लोग टार्च भी खरीद रहे हैं.

कपडा का मूल्य इस प्रकार है

टी शर्ट-- 200 से 600 रुपए तक
गमछा-- 150 से 400 रुपया तक
हाफ पैंट और थैला-- 200 से 600 रुपए तक

कांवर और बेलपत्र के मूल्यों में भी हुई वृद्धि

सावन माह में बिकने वाले कावर एवं भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले बेलपत्र भांग धतूरा के पॉकेट में भी वृद्धि हुई है. वृद्धि के बावजूद भी श्रद्धालु भक्तों में आस्था देखी जा रही है. कांवर के विक्रेता शीतल लाल ने बताया कि कोलकाता से कांवर के सामान की खरीदारी कर चुके हैं और अगले दो-तीन दिनों में दुकानें सजने लगेगी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष कांवर के सामानों मसलन पीतल का घुंघरू घंटी फूल पत्तियां में भी 20 से 30% की वृद्धि हुई है. 2019 में 200 से ₹300 में बिकने वाली कावर इस वर्ष 350 से ₹500 तक बिकेगी और आर्डर के जरिए बनने वाले कावर 500 से 1000 तक उपलब्ध होंगे. वहीं बेलपत्र के विक्रेता मनोज माली ने बताया कि अभी तक 100 श्रद्धालु भक्तों ने बेलपत्र एवं फुल व भांग धतूरे से बना पैकेट का आर्डर दिया है.  21 पत्ते वाला पैकेट का ₹600 महीने ,15 बेलपत्र का ₹400 महीने और 11 बेलपत्तों का ₹300 महीने में तय हुआ है.

नशा खुरानी गिरोह से रहे सावधान - हेमंत

धनबाद रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट हेमंत कुमार ने दूरभाष पर बताया कि सावन माह में धनबाद रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनें से काफी संख्या में लोग देवघर जाते हैं. उन्होंने श्रद्धालु भक्तों से अपील किया है कि आप परिचित व्यक्तियों से खानपान की सामग्री ना लें और किसी तरह की शंका हो तो टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना दें उन्होंने कहा कि ट्रेनों में सादे वर्दियों में भी आरपीएफ जवान के साथ-साथ डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई जाएगी. वहीं दूसरी और कोडरमा के एसपी कुमार गौरव ने कहा कि डोमचांच मरकच्चो एवं कोडरमा जिला में पढ़ने वाले सड़कों पर कांवरियों के वाहनों को कोई और सीधा ना हो. इसके लिए पेट्रोलिंग व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सभी थानों को विशेष निजा रखने का निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट:अमित कुमार, झुमरी तिलैया 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.